फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five locations including temple theft

मंदिर समेत पांच स्थानों पर चोरी, लाखों का माल ले उड़े बदमाश

Tue, 27 Oct 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 27 Oct 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
five locations including temple theft

शहर में मंदिर समेत पांच जगहों पर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मंदिर में चोरी कर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सभी मामलों को दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार तड़के करीब 3 बजे सेक्टर- 62, रजत विहार स्थित सी ब्लॉक के मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर दो चोरों ने सामान चोरी कर लिया। दोनों बदमाश बाइक स्टार्ट कर फरार होने ही वाले थे कि मंदिर परिसर में बने कमरे में सो रहे पुजारी त्रिवेणी प्रसाद चतुर्वेदी समेत अन्य लोग जाग गए और एक चोर को दबोच लिया।
विज्ञापन


चोर की पहचान खोड़ा में रहने वाले मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है। उसके पास से भगवान का छत्र, इन्वर्टर, बैट्री और बाइक बरामद हुए हैं। वहीं, दानपात्र में रखी नगदी लेकर बदमाश फरार हो गया। इसके अलावा अन्य मामलों में सेक्टर-25  के जी ब्लाक में रहने वाले अरुण के घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये और कीमती आभूषण चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर- 29 में रहने वाले मेजर रविंद्र पाल के घर से चोरों ने उनकी पत्नी का बैग, मोबाइल और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं, नया बांस में रहने वाला हर्ष अग्रवाल अपने दो दोस्तों के सात कमरे का दरवाजा खोलकर सो रहा था। सुबह उठने पर कमरे से दो लैपटॉप गायब मिले। सेक्टर- 20 पुलिस ने तीनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इसके अलावा सेक्टर- 63 के एच ब्लॉक फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत का फाइबर प्लेट और केबल का तार चोरी कर लिया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर फेस-3 पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed