फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five hundred buses will be purchased by delhi government

प्रदूषण : 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी सरकार, लो फ्लोर एसी और मिड साइज बसें खरीदने की योजना

Thu, 16 Nov 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Nov 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
five hundred buses will be purchased by delhi government
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग मदों में पर्यावरण टैक्स के रूप में वसूले गए पैसों से सरकार अब 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी। इसमें इलेक्ट्रानिक लो फ्लोर एसी बसों के अलावा मिड साइज बसें भी होंगी। इसको लेकर दिल्ली मल्टी मॉडल इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक प्रजेंटेशन भी दे चुकी है।

विज्ञापन


हालांकि, सरकार का कहना है कि वह ग्रीन टैक्स से नहीं, अलग से बजट देकर बसों को खरीदेगी। उनके पास बसों के लिए पैसे की नहीं, पार्किंग के लिए जगह नहीं है।  सरकार के पास अलग-अलग मद में पर्यावरण संरक्षण के लिए वसूले गए टैक्स से 1500 करोड़ से ज्यादा रुपये हैं।
विज्ञापन


यह ग्रीन टैक्स सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली आने वाले ट्रकों से वसूलती है। सरकार ने 10 नवंबर तक कुल 1003 करोड़ रुपये वसूला है। इसी तरह डीजल बिक्री पर इनवायरमेंट सेस लिया जाता है। उससे भी सरकार के पास करीब 500 करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2.6 करोड़ का खर्च लो फ्लोर एसी बसें और 1.6 करोड़ की मिड साइज बसों की लागत होगी

five hundred buses will be purchased by delhi government
ऑड-ईवन हुआ लागू - फोटो : pti
इसके अलावा 2000 सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों पर लगने वाले सेस से करीब 62 करोड़ रुपये हैं।  टैक्स के इन पैसे में से अधिकतम हिस्सा खर्च नहीं हुआ है। एक आरटीआई की मानें तो सरकार ने सितंबर 2017 तक ट्रकों से वसूले टैक्स में 93 लाख रुपये ही खर्च किया है।

जबकि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश था कि यह पैसे पर्यावरण संरक्षण पर यानी साइकिल ट्रैक, इलेक्ट्रिक बस, सड़कों पर खर्च किया जाए। अब जब दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ गया है और परिवहन व्यवस्था लचर है तो सरकार इस पैसे से इलेक्ट्रिक बस खरीदने की योजना बना रही है।

डिम्ट्स के मुख्यमंत्री दी योजना के मुताबिक वह 500 बसें खरीदेंगे। इसमें 2.6 करोड़ का खर्च लो फ्लोर एसी बसें और 1.6 करोड़ की मिड साइज बसों की लागत होगी। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हम इस योजना पर काम कर रहे है, लेकिन इसमें कम से कम एक साल का समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed