पांचो ने एक सिपाही को पीटा, दूसरे की फाड़ दी वर्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने ट्रक चालक को रोक कर उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी पांचों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर पांचों ने मिलकर एक सिपाही को पीट दिया और दूसरे की वर्दी फाड़ दी।
पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेक्टर 31 थाने में तैनात एएसआई ब्रम्हप्रकाश के मुताबिक शनिवार की रात उनकी रात ड्यूटी चौकी सेक्टर 28 में लगी थी। रात 11 बजे उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मथुरा रोड पर सड़क हादसा हो गया है।
वह सिपाही सर्वजीत और होमगार्ड गौरव को लेकर मौके पर पहुंचे। यहां पाया कि दो तीन बाइक पर सवार पांच युवकों ने एक ट्रक चालक को रोक रखा है और उसकी पिटाई कर रहे हैं।
वर्दी फाड़ कर बनाने लगे वीडियो
पास जाने पर पता चला कि पांचों नशे में धुत हैं और ट्रक चालक पर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगा कर उसकी पिटाई कर रहे हैं। सिपाही सर्वजीत और होमगार्ड गौरव ने उन्हें मारपीट करने से रोका तो पांचों उन पर टूट पडे़।
सिपाही और होमगार्ड को बचाने एएसआई आगे आए तो उनपर भी हमला कर दिया गया। हमलावरों ने एक ने सर्वजीत की वर्दी फाड़ दी और वीडियो बनाने लगे। पिटते पुलिस वालों ने सूचना देकर और फोर्स बुलाई तब जाकर हमलावरों को काबू किया जा सका।
पकड़े गए हमलावरों की पहचान जीतेंद्र, रामसिंह, बिजेंद्र, रामसिंह और यादराम के रूप में हुई। एसएचओ सेक्टर 31 ने बताया कि पांचों को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।