फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five dead including IIT students in multiple road accidents in delhi

सड़क हादसों में आईआईटी के छात्र समेत पांच की मौत, दो घायल

Sat, 20 Apr 2019 06:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Five dead including IIT students in multiple road accidents in delhi
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में आईआईटी के छात्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से रामपुर व संभल निवासी अशोक (18), देवराज (24), रामसिंह (40) और अमरदीप (25) शादियों में कैटरिंग का काम करते थे। सभी नेहरू नगर, लाजपत नगर में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार रात को ये जैतपुर में एक शादी में काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद चारों ऑटो से लौट रहे थे। मथुरा रोड पर सीआरआरआई के सामने ऑटो चालक विजेंद्र ऑटो चलाते हुए ही शीशा साफ करने लगा, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया। चारों युवकों को गंभीर चोटें लगीं। उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशोक, देवराज और रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। अमरदीप की हालत खतरे से बाहर है। एनएफसी थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर ऑटो चालक विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, निजामुद्दीन थाना इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर को डीटीसी बस ने सड़क पार कर रहे छात्र को कुचल दिया। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगम विहार में रहने वाला हनी मीणा (23) हुमायूं के मकबरे के पास स्थित आईआईटी से पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्त हजमत के साथ भोगल ट्रैफिक लाइट से निजामुद्दीन थाने की तरफ जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े बारह बजे सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करने के दौरान हनी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हनी गिर गया। उसी दौरान 405 रूट की डीटीसी बस उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। घायल हनी को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क दुर्घटना में हनी का दोस्त हजमत भी मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने बस ड्राइवर नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी सड़क दुर्घटना में हर्ष विहार थाना पुलिस को बृहस्पतिवार रात को गुरु तेग बहादुर अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया है। हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार दोपहर तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed