{"_id":"55c5f4a1ee3593c4c8cecdf1ae0cdaae","slug":"five-days-power-cut-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों तक पावर कट झेलने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों तक पावर कट झेलने को रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के कई रिहायशी और इंडस्ट्रियल एरिया में पांच दिनों तक पावर कट की समस्या रहेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) बसई, धनकोट और हरसरू के फीडरों पर मरम्मत का काम कराएगा।
विज्ञापन
इस वजह से आठ से 12 अप्रैल तक सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
मंगलवार से बसई रोड के 11 केवी फीडर और 11 केवी धनकोट फीडर पर मंगलवार को मरम्मत का काम शुरू होगा। वहीं, 66 केवी के हरसरू शाल सबस्टेशन पर एबी केबल और एसीएसआर कंडक्टर बदला जाएगा।
विज्ञापन
मेंटेनेंस के इस काम के कारण कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र को काफी परेशानी होने वाली है। क्योंकि वहां लगातार पांच दिनों तक सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
वहीं कादीपुर एंक्लेव, सरस्वती एंक्लेव, गाड़ौली कलां, बसई एंक्लेव और गाड़ौली खुर्द में भी पांचों दिन पांच-पांच घंटे की बिजली कटौती रहेगी।