फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five days after birth, newborn undergoes brain surgery, doctors give new life

Delhi NCR News: जन्म के पांच दिन बाद नवजात की ब्रेन सर्जरी, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
-गर्भावस्था के दौरान समय पर बीमारी का पता चलने से सर्जरी की योजना बनाई जा सकी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की मदद से सफल ऑपरेशन हुआ
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने जन्म के महज पांच दिन बाद एक नवजात की जटिल ब्रेन सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी। बच्चे को जन्मजात हाइड्रोसेफेलस नामक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी थी, जिसमें सिर में द्रव जमा होने की वजह से मस्तिष्क पर दबाव बन जाता है। न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि इतनी छोटी उम्र में ब्रेन सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है।

बच्चे का शरीर नाजुक होता है, ब्लड की मात्रा कम होती है और एनेस्थीसिया के दौरान जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय पर बीमारी का पता चलने से सर्जरी की योजना बनाई जा सकी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की मदद से सफल ऑपरेशन हुआ। नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. मीनू ग्रेवाल ने बताया कि सर्जरी के बाद बच्चे की हालत स्थिर रही और वह एनआईसीयू में बिना किसी जटिलता के ठीक हुआ। उन्होंने कहा कि समय पर न्यूरोलॉजिकल समस्या का पता चलने और तुरंत इलाज से बच्चे के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे को काफी हद तक टाला जा सका। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि इस तरह की सर्जरी में टीम वर्क और समय पर तैयारी सफलता की कुंजी होती है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि नवजात अब पूरी तरह से निगरानी में है और सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article