फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five crore found paan seller bank account in ghaziabad after demonetization

पान वाले के बैंक अकाउंट में पांच करोड़, पूरे देश में हो रही इस दुकानदार की चर्चा

Tue, 24 Jan 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
five crore found paan seller bank account in ghaziabad after demonetization
demo pic
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण लगातार जाने वाला लगभग हर शख्स घनश्याम को जानता है क्योंकि प्राधिकरण के नजदीक ही उनकी पान की दुकान है। 
विज्ञापन


फिलहाल पूरे जिले में घनश्याम के नाम की चर्चा है। असल में पिछले दो महीने में उनकी कमाई पांच करोड़ रुपये हो गई है। ये देख कर देश का आयकर विभाग भी चौंक गया। 

असल में घनश्याम के बैंक खाते में नौ नवंबर से 31 दिसंबर के बीच पांच करोड़ की राशि का आदान-प्रदान हुआ है। बता दें पिछले साल आठ नबंबर की रात से देश में नोटबंदी लागू की गई ‌थी जिसके तहत पांच सौ और हजार रुपये के नोट का चलन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

 

बैंक खाते के इस्तेमाल के बदले लेता है 8000 रुपये

five crore found paan seller bank account in ghaziabad after demonetization

अगर आप ये सोच रहे हैं कि घनश्याम की आय का एकमात्र स्रोत पान की दुकान है तो आप गलत हैं क्योंकि उसकी इस कमाई में और भी लोगों का योगदान है जो उसके लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं।

असल में नोटबंदी के बाद जब देशभर में मोटी रकम की लेन-देन करने वाले बैंक खातों की जांच की गई तो घनश्याम का खाता आयकर विभाग की नजर में आया।

पूछताछ में घनश्याम ने बताया कि असल में उसका बैंक खाता प्रॉपर्टी ‌डीलर राहुल चौधरी इस्तेमाल करते हैं जिसके बदले हर महीने उसे 8000 रुपये दिए जाते हैं।

जांच में सामने आए ऐसे ही कई और खाते

five crore found paan seller bank account in ghaziabad after demonetization

जांच में सामने आया कि घनश्याम का खाता चलाने वाले प्रॉपर्टी डीलर राहुल चौधरी के साथ ही साथ दिल्ली और मेरठ के कई ज्वैलर भी अपने काले धन को ठिकाने लगाने के लिए इसी बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहे थे।

गाजियाबाद के नेहरु नगर इलाके में जम्मू-कश्मीर बैंक के उसके खाते की जब जांच की गई तो उस बैंक में ऐसे ही दो और संदिग्‍ध खाते सामने आए। आयकर विभाग ने जब इन दोनों खातों की जांच की तो पता चला कि इसमें भी 12 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई है कि घनश्याम के अलावा बाकी दोनों खाते फर्जी कागजातों के आधार पर खोले गए हैं।

विज्ञापन

अभी तक दर्ज नहीं हुआ मामला

five crore found paan seller bank account in ghaziabad after demonetization

असल में इन खातों में नोटबंदी के घोषणा के बाद पिछले दो महीने में हजार और पांच सौ रुपयों के 12 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई है। जांच में ही इस बात का पता चला कि इन दोनों खातों को भी राहुल चौधरी ही संभालता था। 

हालांकि अभी तक न तो घनश्याम न ही रहुल चौधरी को गिरफ्तार किया जा सका है क्योंकि आयकर विभाग ने अभी तक इन दोनों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।

असल में आयकर विभाग अभी इस बात की खोजबीन में लगा हुआ है कि क्या इन खातों में पैसे जमा कराने के बदले घनश्याम और राहुल कमीशन लेते थे या नहीं।

दिल्ली के एक शख्स की भी हुई पहचान

five crore found paan seller bank account in ghaziabad after demonetization

बता दें कि राहुल चौधरी गाजियाबा के ही न्यू पंचवटी कॉलोनी में रहता है। आयकर विभाग के मुताबिक राहुल ने इन खातों में पैसे जमा करने के बाद आरटीजीएस के माध्यम से बड़ी रकम को दिल्ली और मेरठ भेजा है।

केवल दिसंबर में ही इनमें से एक बैंक खाते से 50 लाख रुपये की रकम दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले शीतल चौहान के खते में ट्रांसफर किया गया है।

चौधरी ने ये स्वीकार किया है कि उसने राहुल को पुराने नोटों में 50 लाख रुपये दिए थे जिसके बदले राहुल ने ये वादा किया था कि इस रकम को वो आरटीजीएस के माध्यम से एक महीने के अंदर उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा।

किन-किन लोगों के खातों की हो रही जांच

five crore found paan seller bank account in ghaziabad after demonetization

आयकर विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस दौरान जिन खातों में पैसे जमा किए गए हैं उनसे चौधरी का क्या संबंध है और इसके बदले उसे क्या हासिल हुआ।

विभाग का कहना है कि संदिग्‍ध पाए गए इन तीन में से दो बैंक खाते मेरठ के एक सोनार के हैं जबकि तीसरा खाता दिल्ली के एजीसीआर एंक्लेव में रहने वाले प्रेम मिगलानी का है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed