फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five Covid-19 patients found in NCR adjacent to Delhi

कोरोना रिटर्न से मचा हड़कंप: दिल्ली-NCR में अब तक 32 केस, एडवाइजरी में अस्पतालों को तैयारी करने के निर्देश

Fri, 23 May 2025 06:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 May 2025 06:00 PM IST
सार

Covid-19 In Delhi NCR: राजधानी दिल्ली में सरकार ने कोरोना को लेकर शुक्रवार को सभी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। आज दिल्ली में कोरोना के 23, गाजियाबाद में चार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक-एक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
five Covid-19 patients found in NCR adjacent to Delhi
कोविड-19 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

एक बार फिर से कोरोना के मामले भारत सहित दुनिया के कई देशों में दर्ज हो रहे हैं। जिससे भारत में भी इसके मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। दिल्ली समेत एनसीआर में कोरोना विस्फोट हुआ है। शुक्रवार शाम तक दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कुल 32 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 23 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने कोविड को लेकर नई एडवाइजरी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

five Covid-19 patients found in NCR adjacent to Delhi
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

दिल्ली में कोरोना के 23 मामले आए सामने
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। दिल्ली में गुरुवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा कर आए हैं। बता दें कि एनसीआर में अब तक नौ संक्रमितों की जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें गाजियाबाद में चार, गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद में दो संक्रमित हैं। 

गाजियाबाद में चार मरीज मिले
जिले में कोरोना के चार मरीज मिले हैं। इसमें से एक मरीज का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी तीन मरीजों का होम आइसोलेशन में ही इलाज किया जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि  कौशांबी निवासी एक दंपति हाल में बंगलुरू घूमने गया था। सर्दी-खांसी होने के बाद जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

five Covid-19 patients found in NCR adjacent to Delhi
कोरोना का वैरिएंट - फोटो : प्रतीकात्मक

गुरुग्राम में तीन मरीज कोरोना की चपेट में
साइबर सिटी में आज कोरोना के एक और नए मरीज की पुष्टि हो गई है। व्यक्ति वजीराबाद का रहने वाला है। व्यक्ति की आयु 45 वर्ष बताई जा रही है। पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है। अब शहर में कोरोना के तीन मरीज हो गए हैं। पहले दो लोगों में पुष्टि हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। करीब 28 माह बाद साइबर सिटी में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी। बीते तीन दिनों के भीतर दो नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग दोनों मरीजों पर नजर रख रहा है।

एक मरीज की ट्रैव हिस्ट्री नहीं
बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। कोरोना की वापसी ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सीएमओ ने लोगों से एहतियात बरतने का आह्वान किया है। उधर दोनों में कोरोना का कौन सा वैरिएंट सक्रिय है, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद मालूम पड़ेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-51 निवासी 31 वर्षीय महिला मुंबई घूमने गई थी, वहां से वापस लौटने पर बीमार हो गई। चिकित्सक के परामर्श पर जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि दूसरा संक्रमित सेक्टर-70 निवासी 62 वर्षीय एक बुजुर्ग है, जिनमें संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद परीक्षण किया गया था। कोई यात्रा विवरण नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में भेज दिया है।

लोग इन बातों का फिर से रखें ख्याल
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि दो मरीजों में कोविड-19 की पहचान की गई है। दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों की जांच की जा रही है। संपर्क में आए लोगों को ट्रैक करके एहतियातन स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। अभी दोनों संक्रमित खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीमें दोनों की निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी में बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी जैसे लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सक से संपर्क करके जांच कराएं। भीड़भाड़ से बचें, हाथों की सफाई और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें, नाक, आंख और मुंह को बार-बार न छुएं, बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है तो यात्रा न करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो एशियाई देशों सहित भारत में भी कोरोना की वापसी हुई है। हालांकि भारत में स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार बहुत धीमी है जबकि थाईलैंड, सिंगापुर, हांगकांग व चीन में भी पिछले कुछ महीनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

five Covid-19 patients found in NCR adjacent to Delhi
कोरोना टीका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

फरीदाबाद में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
फरीदाबाद में आज एक और कोरोना से संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इससे पहले बीते दिन गुरुवार को फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था। जबकि बीके अस्पताल में कोविड जांच की सुविधा ही फिलहाल उपलब्ध नहीं है। जबकि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ये सुविधा उपलब्ध है। ईएसआईसी प्रबंधन का दावा है कि सरकार के आदेश आने पर तुरंत प्रभाव से वहां आइसोलेशन वार्ड भी शुरू कर दिया जाएगा। बीके अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने कोविड जांच के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।

five Covid-19 patients found in NCR adjacent to Delhi
कोरोना संक्रमण - फोटो : istock

कोविड के लक्षण और खतरा
JN.1 वेरिएंट के लक्षण पिछले कोविड वेरिएंट्स जैसे हैं, जिनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। ज्यादातर मामले हल्के हैं, लेकिन बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को ज्यादा खतरा है। मुंबई में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु की खबर है, लेकिन दोनों को गंभीर सह-रुग्णता (कोमॉर्बिडिटीज) थीं।  

ये भी पढ़ें: घुसपैठियों पर एक्शन: दिल्ली पुलिस ने 121 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा, बड़े सिंडिकेट का शक: किया जाएगा डिपोर्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed