फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five arrested including two lawyers, CBI questioned.

सुनपेड़ : वकीलों समेत पांच और गिरफ्तार, CBI ने की पूछताछ

Wed, 18 Nov 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
Five arrested including two lawyers, CBI questioned.

सुनपेड़ अग्निकांड मामले में सीबीआई ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से दो वकील हैं। बुधवार दोपहर को पांचों आरोपियों को सीबीआई ने सेक्टर-12 कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि सीबीआई ने पांचों लोगों को मंगलवार को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर बुलाया था, वहीं से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई हेडक्वार्टर से पुलिस दो वकील ऐदल सिंह व जगत सिंह सहित नौनिहाल, देशराज और जोगिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने पांचों आरोपियों को बुधवार दोपहर फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

अबतक हुई कुल 12 गिरफ्तारी

Five arrested including two lawyers, CBI questioned.

वहां आरोपियों की रिमांड मांगी गई। कोर्ट ने सभी की एक दिन की रिमांड मंजूर कर ली। इस मामले में इससे पहले आकाश, अमन, करतार, बलवंत, धर्म, संजय और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया गया है कि बृहस्पतिवार को आरोपियों को पंचकूला स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। इस मामले में अब सभी 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ज्ञात हो कि 20 अक्तूबर को सुनपेड़ गांव में जितेंद्र के घर में आग लगी थी। इसमें जितेंद्र की पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। बाद में दोनों बच्चों की मौत हो गई थी।

जितेंद्र की ओर से सदर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित पक्ष लगातार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed