फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five arrested for robbing Jammu businessman of Rs 15 lakh and 22 iPhones

Delhi NCR News: जम्मू के कारोबारी से 15 लाख व 22 आईफोन लूट में पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
मजनू का टीला इलाके में छीनकर भाग गए थे आरोपी, महिलाएं भी शामिल
विज्ञापन

---ध्यानार्थ- जम्मू कश्मीर के लिए उपयोगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में जम्मू निवासी एक कारोबारी से 15 लाख रुपये नकद और 22 आईफोन लूटने के मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक फैले इन लोगों को आठ दिन के अभियान के बाद पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दुर्गम पहाड़ी और वन क्षेत्रों में पैदल तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने दावा किया कि लूटे हुए 15 लाख रुपये की नकदी और सभी 22 आईफोन (करीब 30 लाख रुपये मूल्य) बरामद कर लिए गए हैं।
उत्तर जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बांथिया ने बताया कि 17 फरवरी को तिमारपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता रमेश लाल (39) जम्मू में मोबाइल की दुकान का काम करता है। वह 16-17 फरवरी की रात निजी बस से माल के व्यापार के सिलसिले में जम्मू से दिल्ली आ रहा था। उसके पास 15 लाख रुपये नकद और 22 पैक्ड एप्पल आईफोन थे। साथ ही एक छोटे बैग में उसका फोन भी था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 17 फरवरी सुबह करीब 7.15 बजे वह मजनू का टीला पर बस से उतरा। उसी बस में सवार तीन पुरुष और तीन महिलाएं भी वहां उतरीं।
विज्ञापन

जब वह ऑटो में बैठने लगे तो छह लोगों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ व मारपीट के झूठे आरोप लगाने लगे। अफरातफरी के बीच पुरुष आरोपी उसका बैग लेकर फरार हो गए। हालांकि, राहगीरों की मदद से तीनों महिलाओं को मौके पर पकड़कर तिमारपुर थाने लाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान हाशु बीबी (23), जुना बेगम (31) और मनीवा अख्तर (24) के रूप में हुई है, जो सभी जम्मू की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed