{"_id":"5f879740df470919972b17cc","slug":"five-arrested-for-betting-on-ipl-25-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार, 25 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार, 25 लाख बरामद
Thu, 15 Oct 2020 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : amar ujala
पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाह कमाल (32), मोहम्म्द उमर (19), मो. इमरान (26), देवेंद्र उर्फ गोलू (26) और आकिल (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पांचों के पास से कुल 28.55 लाख रुपये, 12 मोबाइल, 2 लैपटॉप, टीवी, सेट टॉप बॉक्स व अन्य सामान बरामद हुए हैं। इनमें शाह कमाल गिरोह का सरगना है। उसने पकड़े गए चारों को सट्टा लगवाने के लिए नौकरी पर रखा हुआ था है। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने की सूचना मिल रही थी। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सत्येंद्र खारी की टीम इस पर काम कर रही थी। इस बीच एएसआई अमित कुमार को सूचना मिली कि सन राइजर हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग के मैच पर रमेश पार्क इलाके में सट्टा लगाया जा रहा है। मंगलवार रात को पुलिस ने रमेश पार्क के मकान पर छापा मार कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला शाह कमाल ने अपने घर पर सट्टे का पूरा सिस्टम लगाया हुआ है। फोन पर अलग-अलग लाइनों से सट्टा बुक किया जाता है। शाह कमाल मूलरूप से संभल, यूपी का रहने वाला है। वहीं के रहने वाले अफजाल से उसने सट्टे का धंधा सीखा था। उमर सट्टे की लैपटॉप में एंट्री करता था। इमरान सट्टे की रकम दिल्ली-एनसीआर से कलेक्ट करता था।
आकिल व देवेंद्र फोन पर सट्टा बुक करता था। इमरान को महीने के 15 हजार और बाकी युवकों को काम के बदले रोजाना 700 रुपये मिलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।