पहले दोस्ती कर ऑटो में घुमाया, फिर बंधक बनाकर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी (15 वर्ष) के मुताबिक उसके मामा सारन थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहते हैं। रविवार की सुबह वह अपने मामा से मिलने के लिए घर से अकेली चली।
बदरपुर बॉर्डर पर पहुंची तो बाबू नाम का ऑटो चालक मिला। उसने जाने के लिए मामा की कॉलोनी का नाम बताया तो बाबू ने कहा कि वह भी वहीं रहता है और उसे छोड़ देगा।
रास्ते में उसकी बाबू से दोस्ती हो गई। बाबू किशोरी को पूरा दिन ऑटो पर लेकर घुमाता रहा। शाम को बाबू ने फोन कर अपने दोस्त धर्मेंद्र और एक अन्य युवक को बुला लिया। इसके बाद तीनों को डबुआ कॉलोनी के एक मकान में ले जाकर छोड़ने के बाद बाबू कहीं चला गया।
किशोरी ने पानी लाने को कहा
यहां धर्मेंद्र और दूसरे साथी ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सोमवार तड़के करीब तीन बजे दूसरा लड़का खाना लेने चला गया और धर्मेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने बहाना बनाकर धर्मेंद्र से पानी लाने को कहा। उसके बाहर निकलते ही पीड़िता ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और धर्मेंद्र के ही फोन से 100 नंबर पर सूचना दी। धर्मेंद्र ने दरवाजा तोड़ने की धमकी दी तो किशोरी ने थोड़ी देर में पुलिस पहुंचने की बात कही।
इस पर आरोपी भाग निकला। एसएचओ सारन ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर बाबू, धर्मेंद्र और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच महिला एसआई इंदूबाला को सौंपी गई है। एसआई इंदूबाला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।