फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First undergraduate admission allotment released; 93,033 allotted seats.

Delhi NCR News: स्नातक में दाखिले के लिए पहला आवंटन जारी, 93,033 को मिली सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
डीयू में 73 स्नातक प्रोग्राम की 71,624 सीटें आवंटित, सीट स्वीकारने पर ही अन्य राउंड में भाग ले सकेंगे छात्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत 67 कॉलेजों के 221 पाठ्यक्रमों के कुल 1,393 प्रोग्राम-कॉलेज संयोजनों के लिए पहला सीट आवंटन कर दिया है। इसमें 71, 624 सीटों के लिए कुल 93, 033 सीट आवंटित की गईं हैं। सीटों से अतिरिक्त आवंटन किए गए हैं। इस तरह से पहली सूची में ही कुल सीटें भर गईं हैं। सीटों का आवंटन सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस, एससी, एसटी, पीडब्लयूबीडी, एकल कन्या व अनाथ श्रेणी के लिए किया गया है। नियमित कक्षाएं 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।
डीयू ने पहले सीट आवंटन में 93, 033 सीटें आवंटित की हैं, जिनमें 42, 019 छात्र और 51, 014 छात्राएं शामिल हैं। एकल कन्या श्रेणी के तहत 1243 सीटें और अनाथ श्रेणी के लिए 242 आवंटन किए गए हैं। पहली सूची के तहत छात्रों को उनकी कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता के आधार पर आवंटन हुआ है। छात्र सीट आवंटन को अपने डैश बोर्ड पर देख सकते हैं। जो छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट हैं उन्हें 21 जुलाई तक अपने दाखिले को स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन


सीट स्वीकार न करने पर छात्र आवंटन के अन्य राउंड में भाग नहीं ले सकेंगे। अगर किसी छात्र को पहले राउंड में सीट नहीं मिली तो उन्हें दूसरे राउंड की प्रतीक्षा करनी होगी जो 25 जुलाई से शुरू होगा। डीयू के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता के अनुसार, डीयू में 2,18,284 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 13 जुलाई तक 2,08,043 उम्मीदवारों ने फेज-2 की प्रक्रिया पूरी की। इस प्रक्रिया में कुल 15,9,42,385 करोड़ से अधिक कॉलेज-प्रोग्राम वरीयताओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

18 जुलाई तक सीट को स्वीकार करना होगा

छात्रों को 18 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करना होगा। कॉलेज द्वारा सत्यापन के बाद शुल्क भुगतान लिंक मिलने पर निर्धारित समय के भीतर फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद छात्र फ्रीज या अपग्रेड विकल्प चुन सकेंगे। अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले छात्र 21 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी उच्च वरीयताओं का क्रम जितनी बार चाहें बदल सकेंगे।
-------------------------------------

दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में 10,240 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की तीसरी आवंटन सूची की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक 10,240 छात्रों ने दाखिला लिया है, जिनमें 6,240 ने अपनी सीट फ्रीज की है, जबकि 2,153 छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। विश्वविद्यालय जल्द ही स्पॉट राउंड-1, प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों तथा सीडब्ल्यू एवं वार्ड सुपरन्यूमरेरी कोटा का कार्यक्रम जारी करेगा। एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 12,639 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं बीटेक प्रवेश का तीसरा आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू होगी। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कार्यक्रम के दूसरे स्पॉट राउंड की शुरुआत 17 जुलाई से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed