{"_id":"b9f29c9c7c6930b27c7a8d461eecda10","slug":"first-toy-library-in-delhi-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां से खिलौने ले जाएं खेलें फिर वापस कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां से खिलौने ले जाएं खेलें फिर वापस कर दें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Apr 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तक लाइब्रेरी से तो सभी परिचित हैं, लेकिन खिलौनों की लाइब्रेरी के बारे में कम ही सुनने या देखने को मिलता है। खिलौनों की लाइब्रेरी अब दिल्ली में जल्द ही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
जहां से आप बच्चों के लिए खिलौने घर भी ले जा सकेंगे और बच्चों के खेल लेने के बाद उसे आप वापस कर सकेंगे। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी ने इस तरह की टॉय लाइब्रेरी खोलने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण से जगह मुहैया कराने के लिए बातचीत भी की है।
विज्ञापन
बकौल लेखी अपने क्षेत्र की सभी 10 विधानसभा में एक-एक टॉय लाइब्रेरी खोली जाएगी। टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इस तरह की लाइब्रेरी खोेली जाएगी। लेखी ने बताया कि उनकी तमन्ना शुरू से रही है कि गरीब बच्चों के घरों तक खिलौने पहुंचें।
विज्ञापन
टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंकुश जैन ने बताया कि टॉय लाइब्रेरी की सोच अनूठी है। जिस तरह से पुस्तक लाइब्रेरी में लोग पढ़ने आते है और पुस्तक घर लेकर जाते हैं, ठीक इसी अंदाज में टॉय लाइब्रेरी भी तैयार की जाएगी।
खिलौनों का एक बैंक होगा। इसमें एसोसिएशन से जुड़े सभी लोगों की मदद ली जाएगी। सांसद लेखी जैसे ही जगह मुहैया कराएंगी टॉय लाइब्रेरी पर काम शुरू हो जाएगा। खिलौने तो पहले से ही एसोसिएशन के पास हैं।