{"_id":"62c1bca118595665e34ba706e0ffdf25","slug":"first-time-voters-showing-craze","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा क्रेज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 11 Apr 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रांस हिंडन में मतदान करने वालों में यूथ सबसे आगे रहा। जब यूथ घरों से मतदान के लिए निकला तो हर पोलिंग बूथ उनसे पट गया। 18 से 25 वर्ष के युवाओं में मतदान का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
आज के जागरुक युवाओं का कहना था कि मतदान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बेहतर भविष्य के लिए बेहतर सरकार की जरूरत है, जिसे मताधिकार के प्रयोग के जरिए ही पाया जा सकता है।
विज्ञापन
सुबह सात बजे ही युवा मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे और शाम तक उनका आना जारी रहा। चाहे पहली बार वोट डालने वाला युवा हो या फिर पहले वोट डाल चुका युवा।
मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में वोट डालने को 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक के युवाओं में अधिक आतुरता दिखी। युवा काफी देर तक लाइन में लगे रहे। उसके बाद प्रत्येक घर जाकर लोगों को मतदान के लिए लेकर आए।
विज्ञापन
पहली बार वोट डाल रहे युवाओं का कहना था कि वे देश के साथ अपने भविष्य के लिए वोट कर रहे हैं। वोट डालकर उन्होंने सियासी लड़ाई नहीं बल्कि रोजगार और विकास के लिए पहला कदम उठाया है।