फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first time make in india strong against chinease product in market

पहली बार मार्केट में चीन पर भारी मेक इन इंडिया

Fri, 16 Oct 2015 10:05 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
first time make in india strong against chinease product in market

अभी तक बच्चे चीनी मार्केट में तैयार रामलीला किरदारों के मुखौटों से लेकर गदा व त्रिशूल से खेलते थे। लेकिन अब मेक इन इंडिया चीनी प्रोडक्ट पर हावी होता दिख रहा है।

विज्ञापन


पहली बार हनुमान, कार्टून किरदारों से लेकर मोदी के मुखौटे तक मेक इन इंडिया हैं, जो कि देखने में भी बेहद आकर्षक हैं। खास बात यह है कि मेक इन इंडिया में गदा व त्रिशुल भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


नवरात्र में एक ओर मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की स्तुति, तो दूसरी ओर रामलीला का मंचन हो रहा है। बच्चों को अपनी परंपरा, संस्कृति व इतिहास से जोड़ने के लिए इन दिनों बाजारों में रामलीला के किरदारों के प्रयोग होने वाले मुखौटे की खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार मार्केट में मेक इन इंडिया के मुखौटे

first time make in india strong against chinease product in market

एशिया की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट सदर बाजार का प्रताप मार्केट इन दिनों रामलीला के किरदारों के मुखौटे से लेकर गदा, त्रिशुल, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के मुखौटों से भरा पड़ा है।


आहुजा ट्रेडिंग कंपनी के जॉली आहुजा के मुताबिक, पहली बार मार्केट में मेक इन इंडिया के मुखौटे व अन्य सामान आए हैं, जिनकी सबसे अधिक मांग है।

दुकानदारों के मुताबिक, पहले चीनी मुखौटे आते थे, जो बेहद हल्के होते थे। वे एक या दो बार प्रयोग करने के बाद टूट जाते थे। चीनी मुखौटों के डिजाइन भी आकर्षक नहीं होते थे।

कीमत ज्यादा है कोई नहीं, डिमांड भी है ज्यादा

first time make in india strong against chinease product in market

वहीं मेक इन इंडिया के प्रोडक्ट आते ही मार्केट में उनकी डिमांड सबसे अधिक हो गई है। इसमें हनुमान और कार्टून किरदारों में बैनटम, मिकी-माउस, छोटा भीम भारतीय बाजार के हैं, जबकि अन्य किरदार चीनी।


चीनी मुखौटे जहां पांच रुपये पीस बिक रहे हैं, वहीं मेक इन इंडिया के प्रोडक्ट की शुरुआत 40 रुपये से होती है। दाम में भारतीय मुखौटों की कीमत भले ज्यादा हो, लेकिन वे डिमांड में भी हैं।

मेक इन इंडिया को दर्शाता मोदी मुखौटा बेहद ही आकर्षक है। इसमें डार्क रंगों का प्रयोग नहीं किया गया है। मोदी मुखौटे के पीछे मेक इन इंडिया लिखा हुआ है। इस मुखौटे की कीमत पचास रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा एक गदा भी मोदी के नाम से मार्केट में उपलब्ध है, जोकि 60 रुपये में बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed