{"_id":"6077d2583955a4a391b1cbf2c85866a7","slug":"first-time-in-noida-made-green-corridor-for-a-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन कॉरिडोर से 12 मिनट में दिल्ली पहुंचाया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन कॉरिडोर से 12 मिनट में दिल्ली पहुंचाया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 22 Jan 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पहली बार ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज को नोएडा से दिल्ली पहुंचाने में पुलिस को 12 मिनट का समय लगा। एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मरीज के लिए शहर के भीड़भाड़ वाले मार्ग पर रास्ता बनाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गौरव पुलिस को फोन किया कि उसके परिवार का सदस्य सेक्टर-100 निवासी प्रशांत मिश्रा (30) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। नोएडा के कैलाश अस्पताल में मरीज भर्ती था।
विज्ञापन
मरीज के परिजन चाहते थे कि वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज कराएं। समय कम था और डॉक्टरों ने यह भी कह दिया कि जितनी जल्दी हो सके, मरीज को अस्पताल ले आओ।
विज्ञापन
एसएसपी किरन एस ने इस काम के लिए एएसपी ट्रैफिक डॉ. गौरव ग्रोवर को जिम्मेदारी सौंपी। नोएडा से ओखला होते हुए आधे घंटे के अंदर ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया।
ट्रैफिक पुलिस के साथ थाने की पुलिस मार्ग पर तैनात हो गई। इसमें दिल्ली पुलिस की भी मदद ली गई। कैलाश अस्पताल की एंबुलेंस तैयार की गई और उसके आगे पुलिस की पीसीआर वैन हो गई।
नोएडा से लेकर दिल्ली के सभी चौराहों पर कुछ देर के लिए रास्ता रोक दिया गया। 12 मिनट के अंदर नोएडा से दिल्ली अपोलो अस्पताल तक मरीज को पहुंचाने में कामयाबी मिली। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है।