दिल्ली में पहली बार बिकी भांग वाली ठंडाई, 100 रुपये का एक गिलास, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-एक स्थित प्रसिद्ध प्रिंस पान भंडार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रिंस पान भंडार पर होली वाले दिन खुलेआम भांग वाली ठंडाई बेची जा रही थी।
पुलिस ने प्रिंस पान भंडार से भांग भी बरामद की है। हालांकि, मामले में अभी किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली में ये पहला मामला है कि भांग वाली ठंडाई बेचे जाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में कानूनी विशेषज्ञों की राय ले रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर कैलाश-एक के एम-ब्लाक में दिल्ली का प्रसिद्ध प्रिंस पान भंडार है। पुलिस को सूचना मिली रही थी कि भांग वाली ठंडाई बेची जा रही है।
25 लीटर से ज्यादा भांग वाली ठंडाई बरामद हुई
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि प्रिंस पान भंडार पर गढ़वाली कॉलोनी, महरौली निवासी विद्या सागर भांग वाली ठंडाई का एक गिलास 100 रुपये में खुलेआम बेच रहा था।
ग्रेटर कैलाश एक थाना पुलिस ने यहां घेराबंदी कर 25 लीटर से ज्यादा भांग वाली ठंडाई और 12 किलो भांग व ठंडाई बनाने वाला अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक्साइज एक्ट के तहत 120 ग्राम भांग व उसका मिक्सर रख सकते हैं।
इससे ज्यादा मात्रा में रखना एक्साइज एक्ट के तहत आ जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भांग वाली ठंडाई व भांग व उसके मिक्सर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस प्रिंस पान भंडार के मालिक की भूमिका की जांच कर रही है।