फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First snatched phone then demanded money from Paytm to return it in delhi

अजीबोगरीब झपटमारी: पहले फोन झपटा, फिर वापस करने के लिए Paytm से मांगे पैसे, ऐसे धरा गया चोर

Thu, 15 Dec 2022 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Dec 2022 08:48 PM IST
सार

पीड़ित ने अपने नंबर पर फोन किया तो चोर ने उड़ाकर उससे कहा कि अगर फोन चाहिए तो पांच हजार रुपये पेटीएम कर दो और अपना फोन वापस ले जाओ।

विज्ञापन
First snatched phone then demanded money from Paytm to return it in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीपुर इलाके में झपटमारी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले एक युवक से उसका फोन झपट लिया और पीड़ित के फोन वापस मांगने पर बदमाशों ने इसके एवज में पेटीएम पर पांच हजार रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। यहां तक कि बदमाशों ने भुगतान के लिए एक मोबाइल नंबर भी पीड़ित को दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस पीड़ित और बदमाश के नंबरों की तकनीकी जांच कर एक बदमाश को दबोच लिया और पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस वारदात में शामिल बदमाश के साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पीड़ित श्याम किशोर राय अपने पिता के साथ बकौली गांव में रहता है। वह अपने पिता के साथ एक कंपनी में मजदूरी करता है। श्याम ने बताया कि वह 13 दिसंबर की सुबह वह फोन पर बात करता हुआ बकौली गांव से खामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठा युवक उसके हाथ से फोन झपट लिया और बाइक को यूटर्न कर बकौली की तरफ भाग गए। पीड़ित बदमाशों का शोर मचाकर पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। इसी दौरान श्याम ने अपने एक दोस्त साहिल को आते देखा। साहिल से फोन लेकर उसने अपने मोबाइल पर फोन लगाया। फोन बदमाश ने उठाया। श्याम ने उससे फोन देने की गुहार लगाई। बदमाश ने उससे कहा कि उसे फोन वापस मिल जाएगा लेकिन इसके लिए उसे पेटीएम पर पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। पैसे जमा करने के बाद वह टिकरी बस स्टैंड के पास आकर अपना फोन वापस ले सकता है। बदमाशों ने पेटीएम करने के लिए अपना एक मोबाइल नंबर भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने फोन कर अलीपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर श्याम का बयान लिया और मौका मुआयना करने के बाद झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया। हवलदार नवीन और सिपाही योगेश ने पीड़ित से उसका मोबाइल नंबर और बदमाश का दिया नंबर लेकर दोनों फोन को सर्विलांस पर लगाया। जिसके जरिए पुलिस को बदमाश के लोकेशन का पता चला। बदमाश उस दौरान भलस्वा डेयरी इलाके में मौजूद था। 

विज्ञापन

पुलिस टीम पीड़ित को लेकर भलस्वा डेयरी के उस लोकेशन पर पहुंची। जहां पीड़ित ने एक युवक को देखकर बताया कि उसने ही साथी के साथ मिलकर झपटमारी की है। पुलिस टीम ने उसके निशानदेही पर तुरंत बदमाश को दबोच लिया। बदमाश की पहचान सिंघू गांव निवासी शिवा के रूप में हुई। उसके कब्जे से पीड़ित का मोबाइल फोन मिल गया। पुलिस शिवा के साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed