फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first reaction of talwars after allahabad high court verdict in arushi hemraj murder case

नौ साल बाद जब अपनी ही बेटी की हत्या का मिटा कलंक तो ये बोल पड़े तलवार दंपति

Thu, 12 Oct 2017 04:20 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
first reaction of talwars after allahabad high court verdict in arushi hemraj murder case

नौ साल के लंबे संघर्ष और कई रातें जेल में बिताने के बाद आखिर आरुषि तलवार के मां-बाप को अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप से मुक्त करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें इस कलंक से मुक्त कर दिया।

विज्ञापन


पेशे से डॉक्टर तलवार दंपति फिलहाल गाजियाबाद के डासना जेल में कैद हैं। आमतौर पर जेल में सुबह उठने के बाद नाश्ते करके नुपुर तलवार जेल में बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं। साथ ही जेल में ही मरीजों को भी देखते हैं और उनका इलाज करते हैं।
विज्ञापन


हालांकि आज सुबह से ही दोनों के चेहरे पर फैसले को लेकर उत्सुकता थी जो उनके दिनचर्या में भी दिखाई दी। आज नुपुर तलवार ने न तो बच्चों को पढ़ाया और न ही इस दंपति ने मरीजों को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर ने क्या कहा

first reaction of talwars after allahabad high court verdict in arushi hemraj murder case

सुबह उठने के बाद आज सुबह से ही दोनों गुरुवाणी पढ़ते रहे और उनकी निगाह टीवी पर टिकी रही। दोपहर में तीन बजे के बाद टीवी चैनलों पर जैसे ही फैसले की खबरे चलीं उनकी उत्सुकता बढ़ गई।

अपने फैसले में इलाहाबाद कोर्ट ने तलवार दंपति को अपनी ही बेटी और नौकर की हत्या के कलंक से मुक्त करते हुए उन्हें बरी करने का आदेश दिया। कोर्ट से बरी होने की सूचना मिलने के बाद तलावार दंपति ने कहा कि लंबे समय से हमें जिस न्याय की उम्मीद थी वो आज पूरी हो गई।

आदेश आने के बाद डासना जेल के जेलर डीआर मौर्या ने बताया कि राजेश और नुपुर तलवार खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें न्याय मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed