{"_id":"5d4223128ebc3e6cc5783ee8","slug":"first-rapid-rail-of-the-country-will-run-from-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"2023 में दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दो साल में पूरा कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2023 में दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दो साल में पूरा कॉरिडोर
Thu, 01 Aug 2019 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
रैपिड रेल फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई के बीच देश की सबसे पहली रैपिड रेल दौड़ेगी। रेल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के 17 किमी लंबे इस हिस्से पर मार्च 2023 से मुसाफिर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
एनसीआर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों का कहना है कि इस बीच दिल्ली - मेरठ रूट का यह हिस्सा तैयार हो जाएगा। जबकि 82 किमी लंबे पूरे कॉरिडोर के लिए 2025 तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि सर्विसेज शिफ्ट करने के बाद बीते करीब चार महीनों से जमीन पर काम चल रहा है। पहले फेज में साहिबाबाद - दुहाई के हिस्से का निर्माण होगा। इसके बीच में दो अन्य स्टेशन गुलधर और गाजियाबाद होंगे। वहीं, दुहाई में ही डिपो का भी निर्माण होना है।
विज्ञापन
गाजियाबाद का स्टेशन नए बस अड्डे के नजदीक व साहिबाबाद का वसुंधरा सेक्टर दो के नजदीक होगा। वसुंधरा सेक्टर दो में ही मेट्रो का स्टेशन भी प्रस्तावित है। साथ ही नजदीक बस डिपो भी है। इससे यह सेक्शन मेगा ट्रांसपोर्ट हब के रूप में तब्दील हो जाएगा।
एनसीआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिबाबाद-दुहाई वाले हिस्से को 2023 तक चालू कर दिया जाएगा। शेष कॉरिडोर का निर्माण 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे दिल्ली-मेरठ के बीच का सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा होगा।