फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first phase voting and selfie craze in noida

कहीं घूंघट की आड़ तो कहीं सेल्फी बेशुमार, ऐसा रहा पहले चरण का मतदान

Sun, 12 Feb 2017 07:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 12 Feb 2017 07:32 AM IST
सार


 - ग्रामीण क्षेत्रों में समूह बनाकर वोट डालने पहुंचीं महिलाएं
- शहर की लड़कियों और छात्रों ने मतदान केंद्र में ली सेल्फी 

विज्ञापन
first phase voting and selfie craze in noida
- फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

विस्तार

जिले में शनिवार को महिलाओं व लड़कियों में मतदान के प्रति गजब का उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूह बनाकर घूंघट में मतदान करने पहुंचीं। वहीं, शहरी क्षेत्र में भी महिलाओं व लड़कियों ने जमकर वोटिंग की। कई उत्साहित छात्राएं मतदान केंद्र में सेल्फी लेेती नजर आईं।

विज्ञापन


 मतदान के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह से लेकर शाम तक हर बूथ पर काफी संख्या में महिलाएं व लड़कियां वोट डालती नजर आईं। कई महिलाओं ने घर का काम शुरू करने से पहले अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया तो कई नाश्ते के बाद वोट डालने पहुंचीं।
विज्ञापन


लंच के बाद अधिकांश पोलिंग स्टेशनों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। शारदा यूनिवर्सिटी स्थित आदर्श मतदान केंद्र व शहर के कुछ अन्य केंद्रों पर मतदान के बाद छात्राओं ने सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पुरुषों के कहने सेे नहीं, स्वेच्छा से देंगे वोट’

first phase voting and selfie craze in noida

कभी परिवार के मुखिया और पुरुषों के कहने सेे प्रत्याशी विशेष को वोट देने वाली महिलाओं में अब जागरूकता देेखनेे को मिली है। गांव दादूपुर में समूह बनाकर घूंघट में वोट डालनेे जा रही महिलाओं से जब पूछा गया कि वह स्वेच्छा से वोट देंगी या किसी के कहने से, तो उन्होंने एक सुर में जवाब दिया कि हम अपनी मर्जी से बेहतर प्रत्याशी को वोट देंगी।

एक महिला तो यह कहती हुई आगे बढ़ गई कि हम तो अपनेे पति से भी बेहतर प्रत्याशी को ही वोट दिला देती हैं। कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची महिलाओं ने किसी के कहने से वोट देने के बजाय स्वेच्छा से मतदान करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed