{"_id":"5ca15515bdec221461126348","slug":"first-phase-of-construction-of-three-corridors-started-of-metro-phase-4","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर के निर्माण का पहला चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर के निर्माण का पहला चरण शुरू
Mon, 01 Apr 2019 05:32 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट से फेज-4 की तीन लाइनों को मंजूरी मिलने के बाद अब इनके निर्माण का पहला चरण शुरू हो गया है।
प्राथमिक तौर पर इन लाइनों के नक्शे के अनुसार मिट्टी की जांच शुरू कर दी गई है। आने वाले छह महीनों में इसकी रिपोर्ट के आधार पर स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू होगा। डीएमआरसी ने अगले लगभग पांच वर्षों में इन लाइनों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य रखा है।
दिल्ली मेट्रो के फेज-3 के तैयार होने के तुरंत बाद मेट्रो फेज-4 का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन सरकारी मंजूरी में देरी के चलते फेज-4 का निर्माण लंबित हुआ।
विज्ञापन
फेज-चार में प्रस्तावित छह में से अब कैबिनेट तीन लाइनों को मंजूरी दे दी है, जिनमें मौजपुर-मुकुंदपुर, एयरोसिटी-तुगलकाबाद और जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम शामिल हैं। इन लाइनों की कुल लंबाई 61 किमी है, जबकि फेज-4 के तहत तैयार की जाने वाली सभी छह लाइनों की लंबाई 104 किमी होगी।

इन लाइनों में 22.3 किमी दूरी भूमिगत तय होगी, जबकि शेष 39.3 किमी की दूरी के लिए एलिवेटिड ट्रैक होगा। इन लाइनों पर 17 मेट्रो स्टेशन भूमिगत और 29 मेट्रो स्टेशन ऊपरी होंगे। लंबित लाइनों की सूची में नरेला-रिठाला कॉरिडोर, इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर शामिल हैं।
डीएमआरसी के मुताबिक, जिन कॉरिडोर को सरकार की मंजूरी मिल गई है, उनके निर्माण के लिए पहला चरण शुरू हो गया। इस चरण में कॉरिडोर के गुजरने वाले इलाकों की मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा।
पता लगाया जाएगा कि मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए कहां पर किस प्रकार की मिट्टी है और वहां पर मेट्रो निर्माण के लिए किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भूमिगत सुरंग बनाने के लिए मिट्टी की स्थिति के अनुसार तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
डीएमआरसी इन कॉरिडोर पर बनाए जाने वाले स्टेशनों के निर्माण के डिजाइन भी तैयार करने में जुट गया गया। डीएमआरसी सूत्रों की मानें तो फेज-4 के के मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन को और आधुनिक व इको फ्रैंडली बनाने पर जोर दिया जाएगा। आगामी छह महीनों के भीतर मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर करीब छह महीने बाद मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

मौजपुर-मुकुंदपुर कॉरिडोर पिंक लाइन को बनाएगा रिंग रेल
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तैयार किया जाने वाला मौजपुर-मुकुंदपुर कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन को सर्किल के रूप में जोड़ देगा। वर्तमान में पिंक लाइन का संचालन मजलिस पार्क से शिव विहार तक हो रहा है। मौजपुर-शिव विहार सेक्शन पर वर्तमान में मेट्रो को बतौर शटल चलाया जा रहा है।
खास बात यह है कि मौजपुर और मुकुंदपुर कनेक्ट होने के बाद मजलिस पार्क से शिव विहार तक मेट्रो का संचालन सीधा होने की भी संभावना है, जिसके चलते यात्रियों को मौजपुर में मेट्रो बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। साथ ही मजलिस पार्क से मजलिस पार्क तक पिंक लाइन का सर्किल बनकर तैयार होगा, जिस पर मेट्रो पूरी दिल्ली का चक्कर लगाएंगी।