Monkeypox: 25 दिनों में ठीक हो गया दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज, एलएनजेपी से मिली छुट्टी
राजधानी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से ठीक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। मरीज की तबीयत ठीक है, उसके शरीर के लाल दाने भी ठीक हो गए हैं। लोकनायक अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स का पहला मरीज ठीक हो गया है। उसे छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला संक्रमित 25 दिनों में ठीक हो गया। वह बहुत स्वस्थ और खुश होकर अपने घर गया है।
We have successfully discharged the patient who was Delhi's first case of monkeypox. The man recovered in 25 days as all symptoms waned away. He went back being very healthy & happy: Suresh Kumar, MD, LNJP Hospital, Delhi pic.twitter.com/S4hfn9BXuX
— ANI (@ANI) August 2, 2022विज्ञापन
वहीं, दिल्ली में मंकीपॉक्स के दूसरे मरीज व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला है। उसे पिछले छह दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। उसे एक आइसोलेशन सुविधा में रखा गया है, मरीज की देखभाल करने वाले विशेषज्ञों की एक टीम लगी है। एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि रोगी के विभिन्न परीक्षण करने के साथ-साथ सहायक उपचार दे रहे हैं।
Delhi | The patient tested for Monkeypox is from the African sub-continent & had a history of fever, skin eruption & rashes on different parts of the body. He has been kept in an isolation facility & a team of experts taking care of him: Suresh Kumar, MD, LNJP Hospital, Delhi pic.twitter.com/iAwXxxXkOf
— ANI (@ANI) August 2, 2022
सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीजों को भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में 24 जुलाई का सामने आया था पहला मामला
दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 मई को सामने आया था। भारत में इस बीमारी का यह चौथा मामला था। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक पार्टी में शामिल हुआ था।