फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First merit list to be released in colleges on July 9, apply by 30

Delhi NCR News: कॉलेजों में 9 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची, 30 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी

हथीन।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) कक्षाओं में दाखिले के लिए नया री-शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत पहली मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए अब केवल अब तीन दिन शेष हैं। छात्र 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक छात्रों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।
कॉलेजों में नए सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के बाद छात्रों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा, जिसके लिए उन्हें कॉलेज आने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी प्रकार की आपत्ति आती है तो अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करना होगा। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि दाखिले पूरी तरह मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। छात्रों को आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी को सावधानीपूर्वक जांचना भी जरूरी है क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि दाखिला प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


यह रहेगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
काउंसिलिंग के नए शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी होगी। पहली मेरिट सूची में चयनित छात्र 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। दूसरी मेरिट सूची 16 जुलाई को जारी होगी जिसकी फीस 18 से 22 जुलाई तक जमा होगी। इसके बाद 23 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। 25 से 31 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला मिलेगा। वहीं 1 से 7 अगस्त तक दाखिले पर 100 रुपये लेट फीस के साथ 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दाखिलों से वंचित छात्र ऐसे कर सकते हैं आवेदन
कॉलेजों में दाखिले के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्रों को सबसे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान सही नाम, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य है क्योंकि बाद में इनमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा। पंजीकरण के बाद व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, वेटेज, दस्तावेज, महाविद्यालय और पाठ्यक्रम का चयन करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, स्कूल का चरित्र प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र तथा आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र शामिल हैं। हरियाणा के छात्रों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। यदि 12वीं का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है तो ऑनलाइन परिणाम की प्रति अपलोड की जा सकती है। एक ही यूजर आईडी से अधिकतम पांच कॉलेजों में आवेदन किया जा सकता है तथा प्रत्येक कॉलेज में अधिकतम पांच पाठ्यक्रमों का चयन किया जा सकता है। बीए जैसे पाठ्यक्रमों में कम से कम पांच विषय संयोजन भरना अनिवार्य है।

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिलों के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब पहली मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी होगी। वहीं 23 जुलाई को खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित होगी। इसलिए दाखिलों से वंचित छात्र जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें।
विनोद चौधरी, प्रधानाचार्य राजकीय कॉलेज मंडकौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article