फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   First looted and then threw down a moving train soldier

सेना के जवान को लूटकर चलती ट्रेन से फेंका

Thu, 09 Apr 2015 04:35 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
First looted and then threw down a moving train soldier

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में झपटमारों ने सेना के एक जवान को लूटपाट के दौरान चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। हादसे में पीड़ित सुधीर चौहान के दोनों पैर कट गए। बेहद नाजुक हालत में उसे दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो वह मुरैना, मध्यप्रदेश में रेत माफिया द्वारा डंपर से कुचले गए धर्मेंद्र का छोटा भाई है। 5 अप्रैल को जम्मू से ग्वालियर जाते समय सुधीर हादसे का शिकार हुए। मामले पर पुलिस उपायुक्त रेलवे संजय भाटिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्वालियर के रहने वाला फिलहाल उसकी तैनाती जम्मू जिले में है। गत दिनों उसके बड़े भाई को रेत माफियाओं ने डंपर से कुचल कर मार डाला था। अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुधीर जम्मू से जामनगर एक्सप्रेस से ग्वालियर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर गेट पर खड़ा था तो बदमाशों ने घेर लिया

First looted and then threw down a moving train soldier

ट्रेन दिल्ली के सदर बाजार इलाके से गुजर रही थी। सुधीर गेट पर खड़ा था। इस बीच ट्रेन में चढ़े चार-पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर सुधीर से मोबाइल व पर्स छीनने की कोशिश की। वह बदमाशों पर टूट पड़ा। इस बीच बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।


हमले में एक झपटमार भी चलती ट्रेन से नीचे गिरा था लेकिन वह सुरक्षित भागने में कामयाब रहा, जबकि सुधीर रेलवे ट्रैक पर दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए।

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी आर्मी अस्पताल पहुंचे। परिवार एक बेटे को खोने व दूसरी चिंताजनक हालत देखकर दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed