फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first driver was kidnapped and then looted Audi

ड्राइवर को किया किडनैप और फिर लूट ली ऑडी

Sun, 15 Mar 2015 09:20 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
first driver was kidnapped and then looted Audi

दिल्ली कैंट इलाके में बदमाशों ने एक ड्राइवर को अगवा कर उससे ऑडी कार लूट ली। घटना के समय ड्राइवर मालिक को लेने के लिए एयरपोर्ट जा रहा था। बदमाशों ने पीड़ित ड्राइवर को करोलबाग जाने वाले रास्ते में छोड़ दिया, जहां से उसने मालिक के साले के गुड़गांव स्थित घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


बाद में एयरपोर्ट से मालिक को लेने के बाद दिल्ली कैंट थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रमेश कुमार (28) सपरिवार गुड़गांव के चकरपुर गांव में रहता है। वह गुड़गांव फेज-5 स्थित वेस्टर्न हाइट में रहने वाले अशोक टंडन की कार चलाता है। 13 मार्च की रात वह अशोक टंडन को लेने एयरपोर्ट गया।
विज्ञापन

इस तरह दिया घटना को अंजाम

first driver was kidnapped and then looted Audi

मालिक के दस मिनट देर से पहुंचने की बात कहने पर रमेश ने मेहराम नगर स्थित टैक्सी स्टैंड में ऑडी कार पार्क कर दी। कुछ देर बाद एक इनोवा कार ने उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। रमेश ने इनोवा चालक से टक्कर मारने के बारे में पूछा तो उसने रमेश को धमकाते हुए कार में बैठ जाने के लिए कहा।


उसके बाद दो युवक उसके पास आए। एक ने उसकी कार की चाबी छीन ली और उसे उठाकर इनोवा की पिछली सीट के बीच में फेंक दिया। इस बीच एक बदमाश ऑडी कार लेकर फरार हो गया। वहीं इनोवा में सवार हुए बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप रहने के लिए कहा।

रमेश के मुताबिक, बदमाशों ने उससे नगदी और कागजात लूटने के बाद करोलबाग जाने वाले रास्ते में स्थित जंगल में छोड़ दिया। किसी तरह वहां से निकलकर वह अशोक टंडन के साले के घर पहुंचा और सारी बातें बर्ताई। फिर दोनों एयरपोर्ट पहुंचे, जहां रमेश ने अशोक को घटना के बारे में बताया। बाद में सभी ने दिल्ली कैंट थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed