{"_id":"4c737290ee9a98066961ba9e9ab5a6d0","slug":"first-dm-ssp-car-off-the-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले डीएम-एसएसपी की गाड़ी से बत्ती उतारो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले डीएम-एसएसपी की गाड़ी से बत्ती उतारो
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार दोपहर हापुड़ रोड पर लाल-नीली बत्ती हटाओ अभियान चलाया। बत्ती हटवाने के दौरान टीआई की स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
दरअसल, टीआई ने सीएमओ की कार को नीली बत्ती उतारने के लिए रोका। कार में सीएमओ नहीं थे, उनका ड्राइवर था।
तभी वहां स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी आ गए, उन्होंने कहा कि ये सीएमओ की कार है। उनकी कार की बत्ती तब उतरेगी, उससे पहले डीएम और एसएसपी की कार की बत्ती उतरेगी।
विज्ञापन
इस पर टीआई भी उन्हें कानून का पाठ पढ़ाने लगे। काफी देर गहमागहमी रही। हालांकि बाद में कई अन्य अधिकारी भी आ गए, जिन्होंने मामला शांत कराया। इस दौरान कई रोडवेज बसों के भी चालान काटे गए।
विज्ञापन