फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first day of odd even less vehicles on the road, 500 invoices

ऑड-इवन में पहले दिन सड़क पर कम दिखे वाहन, कटे 500 चालान

Fri, 15 Apr 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
first day of odd even less vehicles on the road, 500 invoices
सड़क पर कम द‌िखे वाहन - फोटो : अन‌िल कुमार/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह आठ बजे सम-विषम वाहन फार्मूला पार्ट-दो शुरू हो गया। पहले दिन दिल्ली नियम का पालन करती दिखी, लेकिन नियम तोड़ने वालों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ गई।

विज्ञापन


अकेले ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर एक बजे तक 511 चालान काटे। बॉर्डर पर वालिंटियर्स तैनात थे फिर भी बड़ी संख्या में सम नंबर की बाहर की गाड़ियां दिल्ली में आईं। इस बीच दिलशाद गार्डन से रिठाला की लाइन पर ओवरहेड वायर टूटने के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित हुई।
विज्ञापन


स्थिति से निपटने के लिए डीटीसी की 10 बसें उस रूट पर उतारी गईं। इसकी वजह से 40 डिग्री तापमान के बीच यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। माना जा रहा है कि रामनवमी की छुट्टी के चलते पहला दिन हिट रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पर्यावरण बसें भी 600 ही उतारी जा सकीं

first day of odd even less vehicles on the road, 500 invoices
ऑड-इवन फिर से - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

असली परीक्षा सोमवार को होगी। स्कूल खुलेंगे, डीटीसी की बसें दोपहर में स्कूल के बच्चों को लेने के लिए भी जाएंगी और दफ्तर जाने की मारामारी भी होगी। इसके ऊपर ऑटो-टैक्सी संगठनों ने हड़ताल की चेतावनी भी सोमवार के लिए दी हुई है।

इस बार पर्यावरण बसें भी 600 ही उतारी जा सकीं, जबकि पिछली दफे इनकी गिनती एक हजार थी। हालांकि इस बार वालिंटियर्स अधिक उतारे गए हैं, जिन्हें गर्मी से बचाने के लिए छतरी और पाली की बोतलें भी दी गईं थी।

भाजपा नेता और सांसद व‌िजय गोयल ने कहा क‌ि मैं सोमवार को 2000 रुपये का चालान कटवाकर ऑड-ईवन स्कीम का विरोध करूंगा। केजरीवाल सरकार ने अपनी फोटो और प्रचार के लिए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये का गलत इस्तेमाल किया है। अगर यह योजना सफल थी तो सरकार ने इसे हमेशा के लिए लागू क्यों नहीं किया?

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार किए बिना जबरदस्ती बिना तैयारी के सरकार ऑड ईवन स्कीम थोप रही है। बसों की संख्या कम हो रही है, इस्तेमाल घट रहा है। कांग्रेस के शासनकाल के मुकाबले एक हजार से अधिक बसें कम हो गई हैं। डीटीसी की औसत कमाई घट रही है। फिर 20 हजार रुपये देकर नए नंबर मिल रहे हैं, इससे वाहनों की संख्या बढ़ेगी। दुपहिया की संख्या भी बढ़ेगी।
- अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed