दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिकों में नया प्रयोग, एमवीएम से खुद निकलेंगी दवाइयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के एक मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों की सुविधा के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑटोमेटेड मेडिसिन वेंडिंग मशीन (एमवीएम) लगाई गई है। इसकी मदद से प्रिस्किप्शन के बार कोड की मदद से मशीन से दवा निकल जाएगी।
मरीजों को दवा के लिए अब कतार में खड़े होकर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में नौ अन्य मोहल्ला क्लीनिक में एमवीएम लगाने की योजना है।
दिल्ली के टोडापुर स्थित मोहल्ला क्लीनिक में पहली ऑटोमेटड मेडिसिन वेंडिंग मशीन लगाई गई है। मशीन की खासियत है कि डॉक्टर की लिखे प्रिस्किप्शन दिखाने पर मशीन से दवा मिल जाएगी।
बार कोड की पहचान कर मशीन से दवा निकलेगी
प्रिस्किप्शन कंप्यूटर जेनरेटेड होगा और इस पर बारकोड अंकित होगा। इसी बार कोड की पहचान कर मशीन से दवा निकलेगी। एमवीएम में एक समय में 70 से 80 प्रकार की दवाएं और सीरप होगी।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एक मोहल्ला क्लीनिक में मशीन लगाई गई है। आने वाले कुछ दिनों में नौ और मोहल्ला क्लीनिक में ऐसी मशीन स्थापित करने की योजना है।