फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing was done in Nihal Vihar due to gang war in delhi

दिल्लीः गैंगवार के चलते निहाल विहार में की गई थी फायरिंग 

Fri, 13 Sep 2019 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Firing was done in Nihal Vihar due to gang war in delhi
demo pic - फोटो : पेक्सेल्स

द्वारका जिला पुलिस ने सात व आठ सितंबर को निहाल विहार के एक फूड स्टॉल पर हुई फायरिंग की गुत्थी को सुलझा लिया है। गैंगवार के चलते फायरिंग की गई थी। एक गिरोह के सदस्यों ने खाना खा रहे दूसरे गिरोह के सदस्यों पर फायरिंग की थी। इनमें दूसरे गिरोह के सरगना समेत तीन लोग घायल हुए थे। द्वारका जिला पुलिस ने फायरिंग करने वाले गिरोह के सरगना राहुल उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


द्वारका जिला डीसीपी एंटो अल्फोंसे के अनुसार, सात व आठ सितंबर की रात डेढ़ बजे दीपक माथुर अपने साथियों राहुल व प्रदीप के साथ रणहौला एक्सटेंशन में स्थित एक फूड स्टॉल पर बैठा था। इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें दीपक माथुर व उसके दोनों साथी गोली लगने से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


फायरिंग कार में आए युवकों ने की थी। निहाल विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। द्वारका जिले की एएटीएस प्रभारी राजकुमार व एएसआई करतार की टीम ने फूड स्टॉल पर फायरिंग करने वाले विरोधी गिरोह के सरगना राहुल उर्फ मोटा को दस सितंबर को दिचाऊ एंक्लेव से गिरफ्तार कर लिया। राहुल के पास एक विदेश निर्मित पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल उर्फ मोटा ने बताया कि वह व उसका दोस्त नरेन्द्र व्यवसाय में साझेदार हैं। दोनों का केबल व सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम है। इनकी इलाके के घोषित बदमाश दीपक माथुर से रंजिश थी। करीब छह महीने पहले दीपक माथुर ने अपने साथियों के साथ नरेन्द्र को गोली मार दी थी। हालांकि नरेन्द्र बच गया था। 


नरेन्द्र दीपक माथुर से बदला लेने की फिराक में घूम रहा था। सात व आठ सितंबर की रात नरेन्द्र, राहुल, साहिल व फैसन ने देखा कि दीपक माथुर, प्रदीप और राहुल फूड स्टॉल पर रात को बैठे हुए थे, तभी राहुल व नरेन्द्र ने इन पर फायरिंग कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed