Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing on three brothers in dispute of vacating shop

Delhi Crime: दुकान खाली करवाने के विवाद में तीन भाइयों पर फायरिंग, जूस की दुकान के संचालक पर किया जानलेवा हमला

Sun, 03 Aug 2025 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Aug 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
Firing on three brothers in dispute of vacating shop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार देर रात दुकान खाली करवाने के विवाद में कुछ लोगों ने तीन भाइयों पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से एक भाई घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान फुरकान (32) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

फुरकान दो भाइयों वसीम व अब्दुल खालिद के साथ निजामुद्दीन में परफ्यूम की दुकान चलाता है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। भागे हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन पुलिस को शुक्रवार रात गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि बदमाशों ने यहां दुकानदार भाइयों पर पांच गोलियां चलाईं है जिसमें फुरकान के पैर में एक गोली लगी है। शुरुआती जांच में पता चला कि दुकान खाली करवाने के विवाद में गोलियां चलाई गईं। छानबीन के दौरान पुलिस को दो कारतूस व दो खोखे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। फुरकान ने अपनी दुकान एहसान नाम के एक शख्स को किराये पर दी थी। करीब 15 दिन पहले फुरकान ने दुकान खाली करवा ली। इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात को फुरकान का भाई वसीम व एक अन्य निजामुद्दीन मरकज के सामने मौजूद था। इसी दौरान एहसान अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

विज्ञापन

जूस की दुकान के संचालक पर किया जानलेवा हमला
नजफगढ़ में जूस की दुकान के संचालक पर 26 जुलाई की रात कुछ लोगों ने डंडाें और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

महिला मैनेजर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
वसंत विहार थाना पुलिस ने महिला मैनेजर को गोली मारने वाले दो आरोपियों ओखला विहार, दिल्ली निवासी बुजैर साफी (30) और तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली निवासी अमन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि पूर्वी मार्ग लाल बत्ती के पास 30 जुलाई को एक महिला यात्री को गोली लगी है और उसे पीसीआर ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह गीतांजलि सैलून, बसंत लोक, वसंत विहार, दिल्ली में हेड मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उसे दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि साफी 2024 में दर्ज एक आपराधिक मामले में संलिप्त है, जिसकी शिकायत पीड़िता ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed