{"_id":"5d3f78338ebc3e6d046f7fd0","slug":"firing-in-sangam-vihar-kanwar-camp-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम विहार में कांवड़ कैंप में फायरिंग, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम विहार में कांवड़ कैंप में फायरिंग, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2019 04:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार इलाके में कांवड़ शिविर में मामूली झगड़े के बाद कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हमदर्द रेड लाइट के पास कांवड़ शिविर में कुछ लोगों ने फायरिंग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखे बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कार में सवार होकर आए थे। मुख्य आरोपी हरेंद्र का वेदप्रकाश नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। वेदप्रकाश ने हरेंद्र के दोस्त का थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए हरेंद्र ने दोस्तों के साथ मिलकर वेदप्रकाश पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हरेंद्र उसके साथी दिलीप (29), किरन कुमार (25), हरीश उर्फ हन्नी और कासिम उर्फ सलान (23) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, तीन घायल
शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में जीटी रोड पर रविवार रात एक कार ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों कांवड़िये घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार घायल राकेश कुमार, अरुण और ऋतिक तीनों राजपुरा में रहते हैं। रविवार रात को तीनों एक ही बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे।