{"_id":"5d055b8d8ebc3e5056192f24","slug":"firing-in-restaurant-over-chicken-curry-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन करी खत्म होने पर शख्स ने रेस्तरां में चलाई गोलियां, टेबल के नीचे छुपकर लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन करी खत्म होने पर शख्स ने रेस्तरां में चलाई गोलियां, टेबल के नीचे छुपकर लोगों ने बचाई जान
Sun, 16 Jun 2019 02:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमापुरी स्थित एक रेस्तरां में शुक्रवार देर रात खाना खाने पहुंचे चार युवक चिकन करी खत्म होने पर इतना भड़क गए कि रेस्तरां में गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोलियां किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, फिरोज खान परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी के ए-ब्लॉक में रहते हैं। इनका घर से चंद कदमों की दूरी पर सलमान चिकन कॉर्नर के नाम से रेस्तरां हैं। शुक्रवार रात 10.40 बजे रेस्तरां में चार युवक खाना खाने पहुंचे। युवकों ने चिकन करी का ऑर्डर दिया। खाना खाने के बाद युवक और चिकन करी मांगने लगे। इस पर फिरोज ने युवकों से कहा कि अब चिकन करी खत्म हो गई है। इसी बात पर युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवकों ने रेस्तरां का सामान इधर-उधर फेंकने के बाद पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
इससे रेस्तरां में अफरातफरी मच गई। खाना खाने आए अन्य लोगों ने टेबल के नीचे छिपकर जान बचाई। रेस्तरां के कर्मचारी भाग खड़े हुए। आरोपी युवक फिरोज को धमकाकर वहां से चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। फिरोज ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसके रेस्तरां में अक्सर खाना खाने आते रहते हैं।
विज्ञापन