फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing during kabaddi match

कबड्डी के मैच में चली गोली, फिर खून से लथपथ जमीन पर गिरा मिला खिलाड़ी

Tue, 12 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Sep 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
firing during kabaddi match
demo pic

द‌िल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में रविवार रात को कबड्डी के मैच के दौरान एक खिलाड़ी को गोली मार दी गई। गोली माथे में लगी और सिर के ऊपर से बाहर निकल गई। उसे बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। मैच के दौरान प्वाइंट को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल खिलाड़ी स्कूल की तरफ से एक बार स्टेट लेवल पर कबड्डी का मैच खेल चुका है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सी-ब्लॉक और 20-ब्लॉक की टीमों के बीच 20-ब्लॉक, दक्षिणपुरी में कबड्डी मैच खेला जा रहा था। इस दौरान प्वाइंट को लेकर विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ा, तो मैच देख रहे दो युवकों ने दक्षिणपुरी निवासी अविनाश (17) को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली अविनाश के माथे पर लगी और सिर के ऊपर से बाहर निकल गई। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। अविनाश 20-ब्लॉक की टीम की तरफ से खेल रहा था। घायल अवस्था में उसे बत्रा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली अविनाश के दिमाग से बचकर निकल गई। दिमाग को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि अविनाश 11वीं कक्षा का छात्र है और स्कूल की तरफ से एक बार स्टेट लेवल पर कबड्डी का मैच खेल चुका है। डीसीपी रोमिल बानिया ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
 

-प्वाइंट को लेकर हुआ विवाद
-घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, दो पर केस दर्ज
-गोली माथे में लगकर सिर के ऊपर से बाहर निकली
-स्टेट लेवल पर खेल चुका है कबड्डी का मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed