फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing Due to closing of the DJ, two youths shot in Delhi

दिल्ली: डीजे बंद करने को लेकर हुआ विवाद, दो युवकों को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Firing Due to closing of the DJ, two youths shot in Delhi
डीजे विवाद में लगी गोली, घायल शैंकी भारद्वाज और तुषार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पालम इलाके में कुआं पूजन कार्यक्रम में डीजे बंद कराने पर हुए झगड़े में एक पक्ष ने शैंकी भारद्वाज (23) व तुषार (16) को गोली मार दी। मारपीट में एक अन्य युवक घायल हुआ है। गोली लगने से घायल दोनों युवक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बड़ियाल मोहल्ला निवासी महेश शर्मा की पोती का रविवार को कुआं पूजन था। बाटा चौक स्थित कच्ची चौपाल पर डीजे लगवाया गया था। अक्षय डीजे बजा रहा था। रात करीब दस बजे डीजे बंद कर दिया गया। इस पर वहां डांस कर रहे मोहित ने आपत्ति की। इसे लेकर मोहित और अक्षय में कहासुनी हो गई। डीजे मोनू नाम के युवक ने लगवाया था। अक्षय ने मोनू को वहां बुला लिया। मोहित ने अपने दो दोस्तों शैंकी व तुषार को बुला लिया।
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर मोनू की जमकर पिटाई कर दी। मोनू के सिर में गंभीर चोट लगी। मोनू ने अपने भाई साध नगर निवासी संजय शर्मा को बुला लिया। दोस्तों के साथ आए संजय शर्मा ने फायरिंग कर दी। शैंकी और तुषार को छाती पर गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शैंकी व तुषार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस नेे आरोपी मोनू, अक्षय और आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed