{"_id":"5768dcc54f1c1b9760b487c6","slug":"firing-at-delhi-s-bhajanpura-chowk-1-dead-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बीच बाजार बाइकसवार पर की 8-9 राउंड फायरिंग, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बीच बाजार बाइकसवार पर की 8-9 राउंड फायरिंग, एक की मौत तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
भजनपुरा चौक में हुई फायरिंग में 1 की मौत
- फोटो : ani
पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा चौक पर मंगलवार सुबह जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई। बता दें कि सुबह ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से दो हमलावरों ने भजनपुरा चौक पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन
दरअसल दोनों ही हमलावर एक बाइकसवार को निशाना बनाते हुए गोलियां चला रहे थे। गोलीबारी में बाइकर समेत चार लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
हमलावरों ने करीब 8-9 राउंड गोलियां चलाई थीं। घायलों का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि इस आरोपी हमलावर अभी पकड़े नहीं जा सके हैं और यह हमला क्यों किया गया इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन