Delhi: रंगदारी की कॉल के बाद कारोबारी के घर फायरिंग, 20 लाख रुपये की मांगी थी प्रोटेक्शन मनी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे और एक कारतूस मिले हैं। कारोबारी ने दावा किया कि उसके घर पर आठ से दस राउंड गोलियां चलाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक कारोबारी को कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कारोबारी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार रात को बाइक सवार पांच बदमाशों ने कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे और एक कारतूस मिले हैं। कारोबारी ने दावा किया कि उसके घर पर आठ से दस राउंड गोलियां चलाई। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर गोली चलाने, जान से मारने की धमकी, ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में किसी बड़े गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक विरमानंद उर्फ बबलू अपने परिवार के साथ आनंद पर्वत की पंजाबी बस्ती, मिलिट्री रोड पर रहते हैं। विरमानंद बिल्डर हैं। इनका प्रॉपर्टी का भी कारोबार है। पुलिस को दिए बयान में विरमानंद ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह खाना खाने के बाद पूरे परिवार के साथ सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार पांच बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने सात-आठ राउंड गोलियां चलाई। बाद में आरोपी फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद विरमानंद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में विरमानंद ने बताया दो दिन पूर्व उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने जल्द से जल्द से रुपये देने की बात की थी। रुपये न देने पर आरोपी ने विरमानंद से उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।