फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firefighters begin two-day hunger strike

Delhi NCR News: दमकल कर्मियों ने शुरू किया दो दिन का भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले में पिछले 20 दिनों से चल रही अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की हड़ताल अब भूख हड़ताल में बदल गई है। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर प्रदेश के 103 फायर स्टेशनों पर जारी है। जिले के पलवल, होडल और हथीन फायर स्टेशनों पर भी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। दमकल कर्मचारी 27 और 28 अप्रैल को भूख हड़ताल पर रहेंगे।



कर्मचारियों की प्रमुख मांग मुजेसर स्थित स्टील कंपनी में आगजनी के दौरान शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणबीर सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और स्थायी रोजगार प्रदान करना है। साथ ही पुलिस विभाग की तर्ज पर दमकल कर्मियों को जोखिम भत्ता देने की मांग भी उठाई गई। यूनियन के जिला प्रधान किशोर कुमार ने बताया कि विभाग में पे-रोल पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में पिछले छह वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कई दौर की वार्ता के बावजूद सरकार और विभागीय अधिकारियों के साथ समाधान नहीं निकल सका है। नगर पालिका संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि 1 और 2 मई को नगर परिषद कर्मचारी भी इस आंदोलन के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ऐसी स्थिति आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed