फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire on running bike

हाइवे पर चलते-चलते जल उठी बाइक

Tue, 22 Jul 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Jul 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
fire on running bike

फरीदाबद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में मंगलवार को हाइवे पर बाइक फिसलकर गिरने से उसमें आग लग गई। आग लगने से बाइक सवार भी झुलस गया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जवाहर कालोनी निवासी पंकज कुमार मंगलवार सुबह किसी काम से बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था। गुडईयर चौक के पास एक महिला सड़क पार करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


महिला को बचाने के लिए जैसे ही उसने ब्रेक लगाया तो उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण उसकी बाइक फिसल गई। देखते ही देखते बाइक का तेल बाहर आ गया और आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के बाद पंकज को बाइक से उतरने का मौका नहीं मिला। वह भी उसमें झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed