{"_id":"626d6f90ca76343d9273f1ad","slug":"fire-of-bhalswa-landfill-site-could-not-be-controlled-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घोंट रहा धुंआ: अब भी धधक रही भलस्वा लैंडफिल साइट की आग, दमकल की पांच गाड़िया लगातार पानी डालने जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घोंट रहा धुंआ: अब भी धधक रही भलस्वा लैंडफिल साइट की आग, दमकल की पांच गाड़िया लगातार पानी डालने जुटी
Sat, 30 Apr 2022 10:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:49 PM IST
सार
मंगलवार की शाम भलस्वा लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही कूड़े के ढेर से लगातार धमाका हो रहा था और आग के गोले निकल रहे थे। साथ ही धुंआ पूरे इलाके में फैल गया था। शनिवार को भी आग के सुलगने के बाद लगातार धुंआ निकल रहा है।
विज्ञापन
भलस्वा लैंडफिल साइट की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर पर लगी आग अब भी धधक रही है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है लेकिन आग लगातार सुलग रही है। आग लगने के बाद से अब तक दमकल की करीब 80 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगाई जा चुकी हैं। दमकल की पांच गाड़ियां अभी भी मौके पर आग बुझाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम भलस्वा लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही कूड़े के ढेर से लगातार धमाका हो रहा था और आग के गोले निकल रहे थे। साथ ही धुंआ पूरे इलाके में फैल गया था। शनिवार को भी आग के सुलगने के बाद लगातार धुंआ निकल रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धुंआ उनके दम को घोंट रहा है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बढ़ते तापमान से डंपिंग यार्ड में अत्यधिक ज्वलनशील मीथेन गैस बनती है। भलस्वा लैंडफिल साइट के पास रहने वाले कूड़ा बीनने वालों के बच्चों के लिए ज्ञान सरोवर स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन