फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in Swine Flu Ward of Chacha Nehru Hospital

चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में लगी आग, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए मरीज, बैड व सामान जला

Fri, 17 May 2019 05:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Fire in Swine Flu Ward of Chacha Nehru Hospital
आग लगने से अस्पताल में फैला धुआं - फोटो : अमर उजाला

गीता कालोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। पहली मंजिल पर धुआं फैलने के कारण चारों ओर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मरीजों को दूसरी मंजिलों के वार्डों में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्वाइन फ्लू वार्ड में कुछ बैड और सामान जला है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वार्ड में बने बिजली के बोर्ड में स्पार्किंग के कारण आग लगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6.45 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली कि गीता कालोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में आग लगी है। स्वाइन फ्लू वार्ड अस्पताल की पहली मंजिल पर था। हादसे के समय वार्ड में कई मरीज थे। इधर, आग लगते ही पहली मंजिल पर धुआं भर गया। मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब 7.15 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया। 
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वार्ड के अंदर बिजली के बोर्ड से निकली चिंगारी से कुछ सामान में आग लगी थी, जिसके बाद एक बैड उसकी चपेट में आया और बाद में आग फैल गई। शुरूआत में अस्पताल प्रशासन ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। गीता कालोनी थाना पुलिस सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed