फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in RWA president noida

RWA अध्यक्ष के फ्लैट में लगी आग

Wed, 12 Mar 2014 09:20 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
 Fire in RWA president noida

नोएडा के सेक्टर-48 स्थित एल्डिको आंनद अपार्टमेंट के एक फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने उसे बाहर निकला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फ्लैट अपार्टमेंट सोसायटी के अध्यक्ष का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एल्डिको आनंद अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में सोसायटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपमा सूद परिवार के साथ रहती हैं। बुधवार सुबह वह परिवार के साथ घर से बाहर गई थीं।
विज्ञापन


घर पर उनकी नौकरानी अनीता मौजूद थीं। साढ़े दस बजे के आसपास पड़ोसियों ने उनके फ्लैट से धुआं निकलता देखा। पड़ोसियों ने उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुंए से घर में मौजूद नौकरानी बेहोश

 Fire in RWA president noida

धुएं के चलते फ्लैट में मौजूद नौकरानी बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी और फ्लैट में लगी खिड़कियों केशीशों को तोड़ा। जिसके चलते फ्लैट के अंदर मौजूद धुआं बाहर निकल सका। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारी किसी तरफ फ्लैट के अंदर पहुंचे। उन्हें नौकरानी अनीता बेहोश मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फायर कर्मियों ने फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों के मुताबिक आग स्टोर रूम से लगी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। वहीं धुएं से बेहोश हुई अनीता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अपार्टमेंट में आग बुझाने के उपकरण मौजूद थे। लेकिन वह सब काम नहीं कर रहे थे। फायर कर्मियों ने आग लगने के बाद उन उपकरणों व संसाधनों का इस्तेमाल करने का प्रयास किया लेकिन वह काम नहीं आए। फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक इस मामले में अपार्टमेंट का निमार्ण करने वाले बिल्डर व आरडब्ल्यूए को कारण बताओ नोटिस दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed