फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in restra in faridabad

अचानक रेस्टोरेंट में लगी आग और खाक हुआ सबकुछ

Thu, 01 Jan 2015 08:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 01 Jan 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
fire in restra in faridabad

सेक्टर-सात स्थित हुडा मार्केट में बने एक रेस्टोरेंट में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। इसमें रेस्टोरेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


उसके संचालक का आरोप है कि आग पहले उनकी डिलीवरी की बाइकों में लगाई गई। इसके बाद यह रेस्टोरेंट में फैली है।

बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी निवासी संजय ठाकुर ने बताया कि सेक्टर-सात के हुडा मार्केट में स्टैंडर्ड के नाम से रेस्टोरेंट है। एक जनवरी के तड़के करीब साढ़े तीन बजे फोन आया कि उनके रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गया। गार्ड की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

वहां देखा कि रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी डिलीवरी करने वाली चार बाइक सहित रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जल चुका था। संजय ने आरोप लगाया कि यह आग सीही गांव निवासी एक युवक ने लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-सात थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि देखने पर लग रहा है कि आग पहले रेस्टोरेंट के बाहर रखी डिलीवरी बाइकों में लगाई गई है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed