अति सुरक्षित PMO में आग, इतना हुआ नुकसान..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहद सुरक्षित माने जाने वाले प्रधानमंत्री कार्यालय में सोमवार की रात आग लग गई। करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग में कमरे में रखे महत्वपूर्ण कागजात, कुछ एसी व अन्य सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आग लगने की सूचना रात रात 3.35 बजे मिली थी। आग कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 242 में लगी थी। इसे जनरल सेक्सन कमरा बोला जाता है। इस कमरे में दो सेक्शन ऑफिसर व अन्य स्टाफ बैठता है।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां पहुंची थीं। फायर ब्रिगेड की इन गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया।
एसपीजी ने घुसने नहीं दिया
पीएमओ की तरफ से पुलिस को मंगलवार शाम तक कोई शिकायत नहीं दी गई थी। आग से कमरे में लगे तीन एसी, कुछ कंप्यूटर, रैक व महत्वपूर्ण कागजात जल गए। हालांकि कितने महत्वपूर्ण व गोपनीय कागजात जले हैं इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। आग के कारणों का पता करने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना के बाद जब संसद मार्ग थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां तैनात एसपीजी के जवानों ने अंदर नहीं घुसने दिया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने आग लगने के कारण इमरजेंसी का भी हवाला दिया। लेकिन एसपीजी जवान व दिल्ली पुलिस अधिकारी में काफी देर तक नोंकझोंक होती रही।