फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in noida sec 63, 64 and 10

नोएडा में तीन स्थानों पर लगी आग

Fri, 30 May 2014 05:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 30 May 2014 05:23 AM IST
विज्ञापन
Fire in noida sec 63, 64 and 10

नोएडा के सेक्टर-63, 64 की दो कंपनियों और सेक्टर-10 की एक झुग्गी में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों स्थानों पर आग बुझाई।

विज्ञापन


डी-88, सेक्टर-63 की न्यू क्राफ्ट इंपैक्ट कंपनी में लकड़ी के आइटम तैयार किए जाते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कंपनी की छत पर रखे माल में किन्हीं कारणों से आग पकड़ ली।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल कर्मी पहुंच पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके चलते दमकल की करीब नौ गाड़ियों को आग बुझाने के लिए तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना बृहस्पतिवार को ए-34, सेक्टर-64 स्थित मार्डन फुटवियर डिजाइनर कंपनी में हुई। दोपहर करीब 12:45 पर कंपनी की पहली मंजिल में डिजाइनर रूम में आग लग गई।


यहां मौजूद प्रबंधन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। यहां भी करीब आठ गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके अलावा  तीसरी घटना सेक्टर-10 की झुग्गी में हुई।

यहां जितेंद्र की झुग्गी में दोपहर एक बजे आग लग गई। सूचना पर दमकल की एक  गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed