मुंडका की फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाते-बुझाते दमकल के 2 कर्मी झुलसे..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडका इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक के बाद एक तीन फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआत में दर्जनभर गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन बाद में दमकल की कुल 35 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद शाम को आठ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। राहत कार्य के दौरान दो दमकल कर्मी झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग से किसी फैक्ट्री कर्मचारी के हताहत होने की खबर नही है। मुंडका थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 9.25 बजे सूचना मिली कि मुंडका इलाके में मेट्रो पिलर नंबर-484, स्वर्ण पार्क के पास फैक्ट्री में भीषण आग लगी है।
आग पहले जूते का सोल बनाने की फैक्ट्री में लगी थी। उसी दौरान फोम और रेक्सीन से चप्पल बनाने की फैक्ट्री को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल की 35 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। आग बुझाने के दौरान दो दमकल कर्मी मनीष और रणबीर झुलस गए। शाम के समय आग पर काबू पा लिया गया।
बता दें कि राजधानी में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैें। शनिवार को बवाना इलाके में पटाखों के गोदाम में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल थी।