फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in Mohalla clinic in Daryaganj Delhi

दिल्ली के दरियागंज में मोहल्ला क्लीनिक में लगी आग, जिंदा जला युवक

Mon, 13 Jul 2020 08:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 13 Jul 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Fire in Mohalla clinic in Daryaganj Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित मोहल्ला क्लीनिक में रविवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद क्लीनिक से युवक का जला शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शव फुटपाथ पर सोने वाले किसी युवक का हो सकता है। पुलिस ने फिलहाल लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि रविवार देर रात करीब 12.00 बजे सूचना मिली कि दिल्ली गेट के पास आसफ अली रोड पर एमटीएनएल बिल्डिंग के नजदीक बने मोहल्ला क्लीनिक में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के बाद वहां एक युवक का शव मिला। छानबीन के दौरान पता चला कि आसपास रहने वाले कुछ बेघर लोग खिड़की के रास्ते क्लीनिक में घुसकर रात को वहीं सो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि रात को भी कोई ऐसे ही मोहल्ला क्लीनिक में घुसा होगा। उसने बीड़ी-सिगरेट सुलगाई होगी, जिससे आग लगने की आशंका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed