फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in mac donald shop in noida

मेकडॉनल्ड में आग लगी, एटीएम में रखे दो लाख जले

Thu, 18 May 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 18 May 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
fire in mac donald shop in noida

सेक्टर-18 स्थित मेकडॉनल्ड रेस्तरां के अंदर मौजूद इंडसइंड बैंक के एटीएम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना के समय रेस्तरां में 6 कर्मचारी थे, जो वक्त रहते वहां से निकल गए।

विज्ञापन


इस दौरान एक सफाई कर्मचारी में एटीएम बूथ में मौजूद गार्ड की जान बचाई। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए हादसे में रेस्तरां में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, बैंक अधिकारी के मुताबिक आग से एटीएम में रखी करीब 2 लाख रुपये की रकम जल गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब 12:15 बजे एटीएम के बैकरूम में लगे इलेक्ट्रिसिटी पैनल में शॉर्ट-सर्किट हुआ। एटीएम में मौजूद गार्ड रामचंद्र शाह ने जब बैकरूम खोला तो अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। इससे एटीएम धूं-धूं जल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने रेस्तरां में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान रेस्तरां में रात में काम करने वाले 6 कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण में न होते देख सभी रेस्तरां से निकल गए। वहीं आग को बढ़ता देख रेस्तरां के सफाई कर्मचारी ने एटीएम बूथ में घुसकर गार्ड रामचंद्र शाह को निकाल लाया।

मेकडॉनल्ड मैनेजमेंट के राजेश सैनी ने बताया कि हादसे के वक्त रेस्तरां में छह कर्मचारी रात की ड्यूटी पर थे। सभी ने पीछे के दरवाजे से भाग कर जान बचाई है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। 


एटीएम में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
एफएसओ कुुलदीप सिंह ने बताया कि एटीएम के अंदर मौजूद एक कमरे में इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट हुआ। इसकी वजह से आग एटीएम के साथ-साथ रेस्तरां के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed