{"_id":"83efa0e600566cf463e8e5399bf26f56","slug":"fire-in-jewellery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी की दुकान में आग, लाखों का सामान खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी की दुकान में आग, लाखों का सामान खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ज्वेलरी की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सराय ख्वाजा निवासी करतार सिंह की मार्केट में आभूषण की दुकान है। करतार के बेटे मनीष सोनी ने बताया कि मंगलवार रात को वह दुकान बंद करके चला गया। रात को तीन बजे लोगों ने देखा कि उसमें आग लग गई है।
जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।